रातभर दर्शकों ने दो-गोला चैता का उठाया लुत्फ



चितबड़ागांव  ( बलिया ) - स्थानीय नगर पंचायत से सटे चितबड़ागांव - महरेंव संपर्क मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर दो-गोला चैता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी व बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त रहे । कार्यक्रम रात्रि  8:00 बजे से पूरी रात तक चलता रहा जिसमें दर्शकों ने पूरी रात दो-गोला चैता का आनंद लिया ।
      मंदिर के वार्षिकोत्सव में संपूर्ण मानस पाठ के समापन पर हवन पूजनोपरांत प्रसाद वितरण किया गया एवं रात्रि के  8:00 बजे से दो-गोला चैता का आयोजन किया गया जिसमें रमाशंकर सिंह  ( बिहार ) व कमलेश देहाती  ( बलिया ) ने पूरी रात दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया एवं खूब वाह-वाही लूटी ।कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व भाजपा के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने भी शिरकत किया जिनका जोरदार स्वागत किया गया ।
                मौके पर मुख्य रूप से युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरजीत सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, अरविंद तिवारी, सुमन सिंह, कमलेश सिंह, संदीप तिवारी, हरिनारायण चौरसिया, मोतीचन्द गुप्ता, गुड्डू सिंह, प्रभु शंकर तिवारी, श्रीनारायण मिश्र, प्रदीप तिवारी सहित सैकडों गणमान्य लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता प्रभुशंकर तिवारी तथा संचालन चंदन सिंह व संदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान मोती चंद गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने