बलिया - बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के कोठियां गांव में शनिवार की दोपहर मिष्ठान्न बनाने के लिए दूध गरम करते समय गैस रिसाव हो गया जिससे आग लग गयी । आग लगने से घर में रखा शादी की व्यवस्था के लिए नगदी रूपया 25 हजार रुपए, तीन रिहायशी झोपड़ी तथा कीमती सामान जलकर राख हो गया । सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई । पुलिस तथा ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि श्रीकांत यादव की पुत्री शीला की शादी के लिए रविवार की रात आने वाली बारात की खातिरदारी और विदाई के लिए एक दिन पहले से ही परिवार के लोग मिष्ठान्न बनाने की तैयारी में लगे थे कि आग ने माता सबली देबी और दो बहनों सहित शीला की सपनों को चूर कर दिया।