सारनाथ एक्सप्रेस काइंजन फेल होने से यात्रियों में मची अफरा तफरी

चितबड़ागांव, बलिया ।वाराणसी की तरफ जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को इन्जन फेल होने के कारण  लगभग तीन घंटे आउटर पर खड़ी रही।
चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर अप सारनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को 9:20 पर आई थी और जैसे ही स्टेशन से आगे बढ़ी कि आउटर सिग्नल के पास जाकर इंजन में तकनीकी खराबी हो जाने से भारी आवाज के साथ रुक गई।  लगभग तीन घंटे पश्चात बलिया से जब दूसरा इंजन आया तब जाकर पुनः वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस बाबत स्टेशन मास्टर से पूछने पर उन्होंने बताया गैस-प्रेशर के कारण इंजन में दोष आ गया था जिसके कारण ईंजन का कोई पार्ट फट गया और भारी आवाज के साथ ईंजन रुक गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इंजन तेज़ धमाके के साथ ही बन्द हो गया। अनहोनी की आशंका से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने