अज्ञात कारणों से फॉसी पर लटकता मिला युवक का शव

बांगरमऊ -उन्नाव । बांगरमऊ थाना क्षेत्र
अंतर्गत मोहल्ला गुलाम मुस्तफा के अंशू कश्यप पुत्र स्व पुत्तू उम्र लगभग 26 वर्ष ने अज्ञात कारणों से दिनांक 21-4-2019 की रात फांसी लगाकर जान देदी पुलिस को सूचना मिलते ही मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अंशू कश्यप लग भाग 6 -7 वर्षो से दिल्ली में मजदूरी कर रहा था लग भाग एक सप्ताह पहले ही घर आया था मृतक तीन भाई है बड़ा भाई सोनू व मंझला भाई मोनू व अंशू सबसे छोटा है जिसमें अंशू व मोनू दिल्ली में मजदूरी करते है और बड़ा भाई सोनू घर पर ही रहता है जो कि ठेला लगता है मृतक के भाई ने बताया कि रात करीब 11 बजे अंशू घर के अंदर सोने चला गया और में बाहर चार पाई डाल कर सो गया जब सुबह करीब 6 बजे उठा और अंदर गया तो अंशू के गले मे शर्ट से फंदा लगा था और शर्ट दीवार की खूंटी से बंधी थी सोनू ने कोतवाली में सूचना दी है कस्बा इंचार्ज राम औतार ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा मृतक के बड़े भाई से तहरीर ले ली गई है और जांच की जा रही है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने