चितबड़ागांव, बलिया ।स्थानीय नगर पंचायत अन्तर्गत सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- चित बड़ा गाँव- विद्यालय के संस्थापक केशव प्रसाद शुक्ल ने स्मार्ट क्लॉस का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
साथ ही अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर नये सत्र की शुरुआत की गई। वहीं विद्यालय के टॉपर छात्र -छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।
सरस्वती पूजन समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने ज्ञान की देवी सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया और मां से आशीर्वाद लिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अध्यापक मनोज वर्मा, विजय बहादुर राय, त्रिभुवन राम,संजीव यादव, अभिषेक सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता, धंनजय वर्मा,सरिता प्रजापति, चिंता सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केशव प्रसाद शुक्ल व संचालन अवधेश पांडेय ने किया। अवधेश यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्क्त किया।

Tags
शिक्षा