छात्र व छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बलिया - बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहांकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय महेंद्र का मठिया विकास खण्ड रेवती के छात्र व छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली तथा ग्रामीणों को जागरूक भी किया।
         प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिहांकला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय महेंद्र का मठिया के प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह के नेतृत्व में छात्र व छात्राओं पुरे ग्रामीण इलाकों में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों से नीडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।
रैली में छात्र व छात्राओं ने " आधी रोटी खाएंगे मोदी को जिताएंगे" का नारा लगाते हुए पुरे क्षेत्र का भ्रमण किया ।
      मौके पर मुख्य रूप से सुशील सिंह, पंचदेव राम, इन्द्रजीत सिंह, श्रीभगवान, लालमुन्नी, लचिया देवी, राममुनी, राकेश सिंह, पप्पू पाण्डेय, श्रीप्रकाश सिंह, राजनारायण गोंड़, योगेंद्र यादव, वीरेंद्र राम तथा अनिल कुमार सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने