चादर गागर पोशी - कव्वाली के साथ उर्स मेला सम्पन्न






चितबड़ागांव  ( बलिया ) - स्थानीय नगर पंचायत स्थित रेलवे स्टेशन से सटे मदारी शहीद के सरजर्मी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  53 वां उर्स मेले पर चादर गागर पोशी के साथ ही शानदार दो-गोला कव्वाली का आयोजन किया गया ।
         कार्यक्रम में दो- गोला कव्वाली मुकाबला जिसमें कव्वाल फैजान कादरी व कव्वाला सुल्ताना नाज फैजाबाद के बीच पुरी रात तक चलता रहा ।  उर्स मेले में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भी शिरकत किए। मेले में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी नन्दन त्रिपाठी ने उर्स मेले की सुन्दरता तथा सुन्दरीकरण पर भी ध्यान रखते हुए अगले वर्ष से नगर पंचायत के तरफ से और भी वृहद तरीके से मनाए जाने की बात कही । कव्वाला सुल्ताना नाज ने " मोए इलाहाबाद नगरिया घुमा दे राजा जी" पर दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दी तथा खुब वाह-वाही लूटी । कव्वाल फैजान कादरी ने भी पूरी रात समां बांधे रखा तथा खुब तारीफें बटोरी।
          मौके पर मुख्य रूप से केशरीनन्दन त्रिपाठी, पूूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंंह, आदित्यनारायण कनकन, अमरजीत सिंह, जमशेद भाई, शौकत अंसारी, अरूण शंकर तिवारी, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, अरविंद तिवारी, प्रदीप गुप्ता, मन्नू राईन, मो0 हबीब, तनवीर, फैजान अहमद, मुश्ताक शेख, इस्तियाक शेख, अश्फाक, असरफ, शौकत सहित सैकडों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने