मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन को चलाने का प्रशिक्षण

गड़वार(बलिया)                  स्थानीय विकास खण्ड के डवाकरा हॉल में  शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ई.वी.एम  और वी .वी .पैट मशीन चलाने का प्रशिक्षण ट्रेनर गौरव और सोनू प्रसाद मौर्य द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवकों,सफाई-कर्मियों, टी.ए और कुछ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दिया गया।खण्ड विकास अधिकारी श्री रणजीत कुमार ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित समस्त कर्मचारियों को बिना किसी भेदभाव, प्रलोभन और जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने का शपथ दिलवाया।

इस अवसर पर ए. डी. ओ पंचायत विनोद कुमार दुबे,ए. डी. ओ (आर एस बी) प्रमोद कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने