मौसम ने ली अंगडाई और अंधकारमय हुआ पूरा प्रदेश

मौसम ने बदली करवट, अंधकार में डूबा शहर, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
सफीपुर (उन्नाव)-  मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शाम तक बादलों से लुक्का छुप्पी करने वाले सूर्य देव को  सुबह से ही बादलों ने अपने आगोस में ले लिया। सूर्य के बादलों में छुपते ही पूरा शहर अधंकार में डूब गया। काले बादलों के साथ तेज हवाओं ने चलना शुरू कर दिया, इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। जिससे ठंढ़ खत्म होने की खुशियां मना रहे बुजुर्गों को तगड़ा झटका लगा है एक पुरानी कहावत है कि जब लगी माघ की पांचै तब बूढ़ी डगरिया नाचै
हिंदी महीनों के अनुसार माघ की पंचमी को ठंडी का अंत माना जाता है जबकि आज ही माघ की पंचमी है और मौसम ने उल्टा रूप अख्तयार कर लिया है सुबह से ही बेहद  ठंडी हवाओं के कारण यहां कंपकंपी छूटनी शुरू हो गई l 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने