शहनवाज खान के जन्मदिन पर एक विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

कल दिनांक 24/01/2019 को दोपहर ढाई बजे मोहल्ला ए0बी नगर उन्नाव में इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी की जानिब से जनरल शहनवलाज खान के जन्म दिवस पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया । इस गोष्टी की अध्यक्षता इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग  के जिला अध्यक्ष जनाब मो0 अहमद ने किया कार्यक्रम का संचालन मो0 जाबिर ने किया ।
यह कार्यक्रम आज हिन्द फौज के स्वतन्त्रता सेनानी मेजर जनरल शहनवाज खान के जन्म दिन के अवसर पर आपको याद किया गया । आप के जीवन से जुङी यादों को लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुस्लिम लीग के जिला अध्यक्ष जनाब मो अहमद ने कहा कि जनरल शहनवलाज खान ने अपने जीवन में अहम भूमिका अदा की उनके कार्यो को भुलाया नही जा सकता है जनरल शहनवलाज खान ने महात्मा गाँदी से प्रेरणा ले कर आप इण्डियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये 1947 में प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने आपको कांग्रेस सेवा दल का प्रमुख बनाया आपने 1947 से 1951 तक सेवा दल के प्रमुख बने रहे 1952 में पहले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उ0प्र0 की मेरठ से चुनाव जीता था मेरठ लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व करने वाले जनरल शहनवलाज खान 23 साल केन्द्र सरकार में मंत्री रहे आपने कई मन्त्रालयों का कार्यभार सम्भाला 1956 में भारत सरकार ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मौत के कारण का पता लगाने के लिये एक कमेटी बनाई थी इस कमेटी का अध्यक्ष जनरल शहनवलाज खान को बनाया गया था अपने विचार व्यक्त करते हुए आफाक खान ने कहा देश के स्वतन्त्रता सेनानी मेजर जनरल शहनवाज खान का जन्म ब्रिटिश इण्डिया में 24 जनवरी 1914 को गाँव मटौर जिला रावलपिंडी में झंझुआ में राजपूत कैप्टन सरदार टीका खान के घर पर हुआ था । सैनिक परिवार में जन्में शहनवाज ने अपने बुजुर्गो के नक्शे कदम पर चलने की ठानी शहनवाज की प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा अपनी जन्म भूमि में हुई आगे की शिक्षा उन्होनें प्रिंस आँफ वेल्स रायल इण्डियन मिलिट्री कालेज देहरादून में पूरी की भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के नेता अखिलेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा शहनवलाज खान देश के बहादुर सिपाही थे आपने 1940 में ब्रिटाश इण्डियन आर्मी में शामिल हुए तब दुनिया में विश्व युद्ध चल रहा था उस समय आपकी तैनाती सिंगापुर में थी जापानी फौज ने ब्रिटिश इण्डियन आर्मी के सैकङो सैनिको को बन्दी बना कर जेलों में ठूस दिया 1943 में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस सिंगापुर और उन्होने आजाद हिन्द फौज की मदद से इन बन्दी सैनिकों को रिहा करवाया नेता जी के ओजस्वी भाषण और जोशीले नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा से प्रभावित होकर जनरल शहनवलाज खान के साथ सैकङो सैनिक आजाद हिनद फौज में शामिल हो गये भारत माता की मुक्ति के लिये अंग्रेजों से लोहा लेने लगे जनरल शहनवलाज खान के देश भक्ति और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर नेता जी नेम उन्हें आरजी हुकूमत ए आजाद हिन्द की कैबिनेट में शामिल किया था हिनदू मुस्लिम सदभावना मंच के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता में अपना योगदान देने वाले जनरल शहनवलाज खान स्वतन्त्रता सेनानी को देश के लोगों को याद करना चाहिये उनकी कुर्बानी के कारण हम सब आज लोकतन्त्र में खुली सांसे ले रहे हैं । स्वतन्त्र होकर जीवन को सुखमय बिता रहे हैं जनरल शहनवलाज खान के 14 जनवरी जन्म दिवस पर देश के महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी को हजारो सलाम  
जनरल शहनवलाज खान के जन्म दिवस की गोष्ठी में मुख्य रूप से मो जाबिर, नफीस अहमद, दिलशाद अहमद ( दिलेर ), कमलेश कुमार रावत, इकराम मो फरीदी, मो अनीस, मो मिस्बा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट, मून भाई, जहीर अब्बास, अखिलेश तिवारी, मो रेहान, मो जावेद, मो हबीब, उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, मो शरीफ, दीन मो, बादशाह हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने