ग्राम समाज की गड़ही पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप


चितबड़ागांव  ( बलिया ) - स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसुदेवा में ग्राम समाज की एक गड़ही पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत मिल रही है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की है ।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसुदेवा में एक ग्राम समाज की गड़ही पर गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी बलिया को पत्रक सौंपकर अवगत कराते हुए ग्रामीणों ने बताया है कि एक तरफ प्रदेश सरकार कुंए,गड़ही आदि पर कब्जा करने, भरने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जबकि वहीं दूसरी ओर बसुदेवा गांव के कवीन्द्र राजभर, श्रीराम राजभर, सुनील उपाध्याय, जय उपाध्याय, बाउल राजभर, चन्द्रमा राजभर, अनिल उपाध्याय आदि लोग जबरन भरकर कब्जा करना चाह रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो इसके लिए समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन तथा एक बड़ा अभियान भी चला सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने